अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राजीव गांधी न्याय योजना की अंतिम किस्त का भुगतान करे साय सरकार — ढालेश साहू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की लंबित अंतिम किस्त का भुगतान अब तक नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता एवं जनपद सदस्य ढालेश साहू ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों की बकाया राशि का तत्काल भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

ढालेश साहू ने कहा कि खेती-किसानी में खाद, बीज, कृषि दवाइयों, बिजली और मजदूरी पर लगातार खर्च बढ़ रहा है। ऐसे समय में किसानों की प्रोत्साहन राशि लंबित रहना उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। किसानों को अपनी खेती और परिवार की जरूरतों के लिए पैसों की आवश्यकता होती है, इसलिए उनकी बकाया राशि का भुगतान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों के लगभग 1,700 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान के संबंध में राज्य सरकार को स्पष्ट स्थिति सामने लानी चाहिए। सरकार बताए कि कितनी राशि बकाया है, भुगतान में देरी के क्या कारण हैं और किसानों को उनकी राशि कब तक मिलेगी।

ढालेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा कि किसानों की लंबित अंतिम किस्त का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, भुगतान की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए, ताकि प्रदेश के किसानों को अनिश्चितता से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों से जुड़े भुगतान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सरकार किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लेकर लंबित राशि जारी करे।

ढालेश साहू: जनपद सदस्य एवं किसान नेता, क्षेत्र क्रमांक 24, दुर्ग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!