अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन की माटी का गौरव चेतन देवांगन का गृहग्राम पाहंदा में आत्मीय सम्मान

अमलेश्वर,पाटन। पाटन क्षेत्र के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर प्रतिष्ठित स्व. तीजन बाई राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उनके गृहग्राम पाहंदा (अ) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने समारोह में शामिल होकर श्री देवांगन का आत्मीय सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रणव शर्मा ने कहा कि चेतन देवांगन की कला, साधना और समर्पण ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पंडवानी परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक कलाकार का नहीं, बल्कि पूरे पाटन क्षेत्र और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। श्री देवांगन ने अपनी प्रतिभा और निरंतर साधना से छत्तीसगढ़ की लोककला को नई पहचान दिलाई है।

इस अवसर पर प्रणव शर्मा ने चेतन देवांगन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में पूर्व जनपद सदस्य टीकाराम साहू, पूर्व सरपंच मोहन साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!