अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

दुर्ग, 07 नवंबर 2026 : दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं संस्कृत के गीतों के साथ अपना जन्म दिवस मनाकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

एक ओर जहां लोग ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाकर अंग्रेजी परिवेश में अपना जन्मदिन मनाते हैं, वहीं दूसरी ओर इन सब से परे आध्यात्मिक विधि से श्री ललित चंद्राकर जी का जन्म दिवस मनाया गया। पांच वैदिक विद्वान आचार्यों ने पुष्प अभिषेक व तिलक लगाकर विधायक जी का जन्म दिवस मनाया।

केक काटने के समय ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ ना बोलकर “शुभ जन्मदिनं तुभ्यम्”* संस्कृत के गीतों से केक काटा गया। पूरा माहौल वैदिक मंत्रों और संस्कृत श्लोकों से गुंजायमान हो उठा।

संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर आचार्य श्री नीलेश शर्मा जी के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों ने मिलकर इस ऐतिहासिक जन्मदिन को संपन्न कराया।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला कार्यक्रम है, जहां किसी राजनेता ने वैदिक विधि एवं मंत्रों के द्वारा केक काटा हो। इस अनूठी पहल ने भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और सनातन परंपरा को नई पहचान दी है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने कहा कि विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने यह सिद्ध कर दिया कि विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों को सहेजना ही सच्ची जनसेवा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!