अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सरपंच गुलाब जोशी ने पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व को किया स्मरण

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम खुडमुड़ी में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन राष्ट्रगौरव एवं संवैधानिक मूल्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
समारोह के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच गुलाब जोशी ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण करते हुए जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत उप सरपंच ,सचिव पंच गणों एवं स्कूल के शिक्षकगण ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीन जानो की उपस्थिति में यह राष्ट्रीय पर्व अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।






