अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांसद विजय बघेल ने सुरक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की सुरक्षा में सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे गोविंद दीक्षित के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर वृंदावन होटल इंटरनेशनल, दुर्ग में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रंजनी बघेल एवं परिवार के साथ गोविंद दीक्षित को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनके सेवाकाल की सराहना की।

सांसद बघेल ने कहा कि वर्ष 2008 से 2026 तक लगभग 18 वर्षों की शासकीय सेवा में श्री दीक्षित ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सांसद की सुरक्षा व्यवस्था में उनका योगदान सदैव सराहनीय और स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने श्री दीक्षित के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। जीवन के इस नए पड़ाव में वे अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताएं और अपने अनुभवों से समाज को भी लाभान्वित करें।

समारोह में सांसद कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने गोविंद दीक्षित के साथ बिताए गए समय और उनके सेवाभाव को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गोविंद दीक्षित ने सांसद विजय बघेल, श्रीमती रंजनी बघेल एवं सांसद कार्यालय के समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!