अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों के हित में विभिन्न सवालों पर जवाब मांगेंगे ढालेश साहू

दुर्ग। किसान नेता एवं जनपद पंचायत दुर्ग के जनपद सदस्य श्री ढालेश साहू ने बताया कि जनपद पंचायत दुर्ग में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों की फसल क्षति एवं मुआवजे का मुद्दा प्रमुखता से गूंजेगा।

श्री साहू ने कहा कि चक्रवात अर्नब के चलते असमय हुई बारिश और तेज आंधी-तूफान से हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसान आज मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कृषि विभाग और बीमा कंपनी की जवाबदेही तय करना जरूरी है।

सामान्य सभा में प्रमुख रूप से इन 8 बिंदुओं पर जवाब मांगा जाएगा —

1.चक्रवात अर्नब से प्रभावित गांवों में कितने किसानों का सर्वेक्षण हुआ?

2.कृषि विभाग ने फसल नुकसान का कितना आकलन किया है और प्रभावित किसानों की कुल संख्या कितनी है?

3.सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से KCC ऋण लेने वाले कितने किसानों के खातों से फसल बीमा प्रीमियम काटा गया है?

4. प्रभावित किसानों के बीमा क्लेम की वर्तमान स्थिति क्या है और बीमा कंपनी ने कितने दावों पर कार्रवाई की है?

5.पात्र किसानों को बीमा क्लेम एवं मुआवजे का भुगतान कब तक किया जाएगा?

6. सर्वेक्षण से वंचित रह गए किसानों के लिए दोबारा सर्वेक्षण की क्या व्यवस्था है?

7.जिन किसानों की फसल बीमा के दायरे में नहीं है, उन्हें शासन से किस प्रकार की राहत दी जाएगी?

8. प्रभावित गांवों की ग्रामवार और फसलवार क्षति रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

श्री साहू ने मांग की है कि प्रभावित किसानों का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराकर पात्र किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम एवं मुआवजा दिया जाए और विभाग समय-सीमा में कार्रवाई करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!