क्रिकेट मैदान में जनपद निधी से होगा मंच का निर्माण,26 जनवरी को श्रीमती दामिनी राकेश साहू के मुख्य अतिथि में हुआ भूमिपूजन

अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा में जनपद निधी से क्रिकेट मैदान में खुला मंच निर्माण का भूमि पूजन 26 जनवरी को जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
श्रीमती साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि लगातार मोदी की गारेंटी और विष्णु के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा रहा है। मुल भुत सुविधा को आधार मानकर कर विकास कार्य किया जा रहा है। निश्चित ही खेल मैदान में मंच निर्माण होने से खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ होगा।
मौके पर सरपंच श्रीमती रेणुका गजेन्द्र, उप सरपंच दानीराम साहू, साहू समाज अध्यक्ष प्रदुमन साहू, नेहरू साहू, पंच गण चंद्रिका साहू, उर्मिला सिंहा, कामता पटेल , सुनीता साहू , राजेश्वरी निर्मलकर, नीता बाई साहु, दिलेश्वरी पटले , अनुसुइया साहु, ज्योति ठाकुर, गौरी साहु , त्रिवेणी पटेल, संजू साहू, दुष्यंत साहु , मिथलेश साहू , भागवत पटेल युगल सहित श्रवण पटेल, क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेंद्र साहू, विजेंद्र साहू, वासु साहू एवं समस्त क्रिकेट संघ के साथ महुदा के ग्रामीन जन उपस्थित रहे।







