अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर समता सम्मान से सम्मानित

धमतरी। भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक स्वाभिमान दिवस के अवसर पर रविवार 13 सितंबर को धमतरी में शिक्षा, समाजसेवा एवं कला संस्कृति में विशेष योगदान पर प्रदेश के विभुतियों को विभिन्न राज्य अलंकरण अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला कौही के प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर समता सम्मान अवार्ड,पहंडोर के शिक्षक दुलार सिंह ठाकुर को सम्राट अशोक शिक्षा मैत्री अवार्ड, बीआरसी गुनेश्वर प्रसाद वर्मा को संत गाडगे लोक शिक्षक अवार्ड,शुक्लाडीह के शिक्षक बुधारू राम निषाद को अबुल कलाम आजाद शिक्षा अवार्ड एवं कौही के किसान जीवन लाल सोनकर को प्रगतिशील किसान वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण- निर्देशन व गायन के माध्यम से समाज जागरूकता एवं कला संस्कृति में विशेष योगदान पर हेमलाल चतुर्वेदी को दाऊ मंदराजी कला सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!