अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल मिट्टी से बने एवं प्राकृतिक रंगों से रंगे छोटी मूर्ति ही स्थापित करें छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने लोगों से किया अपील

अमलेश्वर – छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी से बने छोटी देव प्रतिमा जो कि प्राकृतिक रंगों से रंगे हो ऐसी मूर्तियां का पूजा पाठ करने के लिए स्थापित करने का लोगों से जन जागरण के तहत अपील किया हैं, ताकि विसर्जन के पश्चात हमारे नदी , तालाब ,का पानी को प्रदूषित होने से हम बचा सके अक्सर देखा जाता है कि लोग बड़ी-बड़ी मूर्तियां एवं कहीं कहीं पर प्लास्टर ऑफ पेरिस , पुट्टी जैसे रासायनिक तत्वों व केमिकल रंगों से युक्त मूर्तियों का ही कुछ-कुछ जगह स्थापित कर देते हैं जिससे कि आगे चलकर हमें विसर्जन के दिनों में बड़ी परेशानियां होती हैं और हमारे प्राकृतिक जल स्रोत को प्रदूषित होने पड़ता हैं , जिसका दुष्प्रभाव हम मानव जीवन के साथ ही अन्य पशुओं व पक्षियों के जीवन यापन पर पड़ता हैं,जल जनित बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

वहीं दूसरी तरफ बड़ी मूर्तियां का रखरखाव भी बेहद सावधानीपूर्वक रखना होता है , वही छोटी मूर्तियां को हम आसानी से एक जगह से दूसरे जगह स्थापित कर सकते हैं प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां एवं रासायनिक रंगों से रंगी मूर्तियां हमारे नदी नालों की पानी को प्रदूषित करता हैं , स्वच्छ जल में कार्बन व कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती हैं,उसमें रहने वाले हमारे छोटे-छोटे जालीय जीव जंतु जो कि हमारे पर्यावरण मित्र भी हैं ,पर्यावरण चक्र को व्यवस्थित करता हैं , जैसे छोटी-छोटी मछलियां, मेंढक केकडे ,सांप एवं अन्य जलीय जीव जंतु जो पानी में रहते हैं उसके लिए यह प्रदुषित जल बहुत घातक सिद्ध हो जाता है,मरने की संभावना बढ़ जाती हैं इसलिए हम सब लोगों को आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी से बनी छोटी मूर्तियां स्थापित की जानी चाहिए कहीं-कहीं अक्सर देखने व सुनने को मिलता है की बड़ी मूर्तियां के विसर्जन में दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बना रहता है इसलिए हम सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के तहत मिट्टी से बनी छोटी मूर्तियां स्थापित करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मिट्टी से बनी प्रतिमा पानी में आसानी से घुल जाती हैं व प्राकृतिक रूप से घूलकर मिट्टी में मिल जाती हैं वहीं प्लास्टर आफ पेरिस व पुट्टी से बनी प्रतिमाएं पानी में नहीं घूलती व नदी तालाब के जलाशयों में कचरे रूप में एकत्रित होकर प्रदूषण में निरंतर इजाफा करता हैं ,छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ,वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा , श्री परस साहू सर ( शिक्षक ), डां अश्वनी जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अम्लेश्वर करण साहू,गीता लाल साहू ,कौशल वर्मा ,प्रभु यादव, संजू साहू , गोपी साहू , संतोष पटेल ,धर्मेंद सोनवानी , कुलदीप धीवर , ने लोगों से अपील किया है कि आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी से बनी छोटी मूर्तियां ही स्थापित करें और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दें ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!