अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराई

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और आस्था का आधार — जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक

पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तर्रा में आयोजित दो दिवसीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, जसगीत और झांकी हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता की सशक्त पहचान है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और संस्कारों का संचार होता है। जनपद पंचायत पाटन सदैव ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण अंचलों में युवाओं द्वारा लोकसंस्कृति को जीवित रखने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के सुभारंभ में नीलम चंद्राकर राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग ,कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष अम्लेश्वर , विपिन चंद्राकर सरपंच, राकेश चंद्राकर, रामानंद चंद्राकर एवं रामेश्वर कोसे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन जय मां चंडी युवा समिति द्वारा किया गया। समिति के सक्रिय सदस्य टिकेश, गोविन्दा, मनीष, मोनू, सोनू, गणेश, रितेश, किशन, पियूष, संजय, सदाब, चेतन, तुसु, चन्दन, युवराज, अमित, अमर सिंह, नितेश, देवेश, सतीश, आयुष, जगत, डेमन, सुखदेव, संतराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक का आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!