अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जन्म उत्सव, नामकरण षष्ठी समारोह में उपहार में पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के एल्डरमैन रामाधार साहू के सुपुत्र धनेश्वर साहू एवं पुत्रवधू श्रीमती हिमांशी साहू की पुत्र के नामकरण समारोह षष्ठी कार्यक्रम में छायादार व औषधि पौधे, अशोक के पौधे उपहार में भेंट किये,साथ ही उक्त पौधे को उचित जगह लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एवं अपने बच्चों के जन्म उत्सव पर एक पौधे लगाओ अभियान के अंतर्गत पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उक्त कार्यक्रम में रामाधार साहू , श्रीमती राम भाई साहू , धनेश्वर साहू , भाजपा नेता बसंत चंद्राकर, श्रीमती सारिका चंद्राकर, घासीराम यादव ,शारदा साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।

पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने कहा कि हम अपने आसपास
बच्चों के जन्मोत्सव,शादी समारोह,शादी सालगिरह ,गृह प्रवेश एवं अन्य त्यौहार एवं महापुरुषों की जयंती के अवसर पर भी एक पौधे लगाने के प्रयास को साकार करते चले जाएं तो हमारे आसपास हरियाली यूं ही बढता चला जाएगा ,जिससे कि हमारे आसपास का वातावरण साफ स्वच्छ रहेगी जिससे हम सब आगे चलकर स्वस्थ व सुखी रह पाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!