कुम्हारीछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प समिति ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी कुम्हारी को सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प समिति कुम्हारी ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
ज्ञात हो बीते दिन पूर्व जहां पूरा देश नवमी तिथि में कन्या भोज करवा रहा था जहां बच्चियों का पूजन कर रहा था वहीं मोहन नगर थाना दुर्ग में एक 06 साल की बच्ची जो घर से कन्या भोज करने निकली थी कुछ अज्ञात दरिंदो ने जिनके नाम की पुष्टि नहीं हो पाई हैं ऐसे आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या भी कर दिया।

सेवा संकल्प समिति कुम्हारी ने स्टेशन चौक ओवरब्रिज के नीचे कुम्हारी में दरिंदा आरोपी का पुतला को बीच चौराहे में ओवरब्रिज के ऊपर से रस्सी बांधकर फांसी पर लटकाया उसके बाद उसका पुतला फूंका फिर मोमबत्ती जलाकर छोटी बच्ची के तेलचित्र के समाने 2 मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही सेवा संकल्प समिति ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक के नाम थाना कुम्हारी प्रभारी जे.आर कुर्रे को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

समिति के शीर्ष प्रणव श्रीवास्तव ने कहा ऐसे दुराचारी को बीच चौराहे पर अंग भंग करके पूरे समाज के बीच घुमाके जिंदा फांसी लगाकर आग के हवाले कर देना चाहिए ऐसी मौत देनी चाहिए ताकि ऐसा हरकत कभी कोई दुबारा करने का हिम्मत भी न करे समिति ने आरोपी को फांसी की सजा देने तथा बच्ची को न्याय दिलाने का मांग किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मौके पर सुजीत यादव,प्रकाश जैन,दीपक बैस,विक्की सोनी,गोविंद बघेल,मिथिलेश यादव,विकास सोनकर,हरिदास वैष्णव,अनुराग गुप्ता,लोकेश साहू,आशीष शुक्ला,सौरभ पाण्डेय,संदीप चंद्राकर,अनुज शुक्ला,विशाल राठौड़,महेंद्र वर्मा,गोविंद यादव,मनहरन साहू,रूपेश साहू,मोहित पटेल,मुकेश साहू,गजेंद्र साहू,होमेंद्र साहू,राजा वर्मा,संजय विश्वकर्मा,राजेश सिन्हा,राधेलाल सिन्हा, मनीलाल साहू,अमित नंदेश्वर आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!