अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर नगर में घुमंतू मवेशियों की समस्या से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के हृदय स्थल अटल चौक परिसर के सामने इन दिनों घुमंतू मवेशियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका की ओर से मवेशियों के नियंत्रण हेतु किसी ठोस व्यवस्था का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
अमलेश्वर, रायपुर के निकट होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है। प्रदेश स्तर के नेताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। ऐसे में सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी से दुर्घटनाओं की आशंका निरंतर बनी हुई है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक इस गंभीर समस्या पर किसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे आम नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने, घुमंतू मवेशियों के समुचित प्रबंधन एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
नगर की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु शीघ्र कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!