दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब का अभिमुखीकरण कार्यक्रम
रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में रेड रिबन क्लब का अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य चंदन गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया ।
जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. नेमा वर्मा (एएमओ) शासकीय औषधालय निपानी (रानीतराई) उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री वेणु कुमार साहू सहायक प्राध्यापक ने किया। रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी ने रेड रिबन क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्र -छात्राओं को एड्स के बारे में जानकारी देना और जागरूकता करना।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ चंदन गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा- 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स से संबंधित मुद्दों के औबारे में जागरूकता बढ़ाना। एचआईवी से संक्रमित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करना और सुरक्षित प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
मुख्य वक्ता डॉ नेमा वर्मा (ए.एम.ओ.) शासकीय औषधालय निपानी (रानीतराई) ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि- प्राचीन काल में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एड्स के लक्षण, एड्स कैसे फलता है, एड्स से बचाव के लिए कौन-कौन से सावधानियां है। हमें HIV/AIDS जैसी गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती के प्रति जागरूक करने और इसके प्रति सामाजिक समझ, सहानुभूति और जिम्मेदारी विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में आभार व्यक्त सुश्री भारती गायकवाड़ किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी, सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं अधिक संख्या में उपस्थित थे।







