प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आंगन में दीप प्रज्वलित करने का आग्रह, अजीत ठाकुर ने दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं
पाटन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दुर्ग जिला मंत्री अजीत ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के किसान और जिलेवासियों से अपने-अपने आंगन में दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त किसानों और जिलेवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इसी अवसर पर अजीत ठाकुर ने ब्रह्मांड के निर्माता एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर भी समस्त प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
उन्होंने विशेष रूप से सभी श्रमिक बंधुओं, कारीगरों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की।







