अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाशिवरात्रि पर श्री चिंताहरण महादेव मंदिर में विशेष पूजा एवं महाप्रसादी वितरण

अम्लेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री चिंताहरण महादेव मंदिर में नगर पालिका अमलेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री उमेश कुमार साहू अपने परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्री चिंताहरण महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर यह आयोजन श्री उमेश कुमार साहू द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

सभी भक्तजनों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं महाप्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!