भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का आगमन पाटन में , युवा मोर्चा महामंत्री रवि सिंगौर के नेतृत्व में होगा जोशीला स्वागत

अम्लेश्वर, 18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का पाटन विधानसभा क्षेत्र में आगमन 19 फरवरी को होने जा रहा है। श्री टिकरिहा पाटन में आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में मुख्य रूप से शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवा मोर्चा के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में अम्लेश्वर-सांकरा में प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।



अम्लेश्वर भाजपा मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिवाजी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर समन्वय और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद सिंगौर ने शेयर किया है।



