भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर भरर में तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन

जामगांव आर। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर एवं स्थानीय साहू समाज भरर के संयुक्त नेतृत्व में तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह एवं सामाजिक सम्मान समारोह (23वां वर्ष) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत अवसर पर सभी समाजजनों, परिवारजनों एवं इष्ट-मित्रों को सादर आमंत्रित किया गया है।

तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित होगा। 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दोपहर 02:00 बजे 1010 सामाजिक महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा का शुभांरभ होगा, शाम 04:00 बजे आरती, अतिथि स्वागत महिला सम्मेलन एवं चुलमाटी कार्यक्रम संपन्न होगा।
मुख्य अतिथि श्रीमती रमशीला साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दिव्या कलिहारी (महिला संयोजिका, प्रदेश साहू संघ) करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथियों में श्रीमती चंद्रिका साहू (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), श्रीमती मंजू साहू (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग), श्रीमती ललेश्वरी साहू (महिला संयोजिका, जिला साहू संघ दुर्ग), श्रीमती दामिनी साहू (सदस्य जनपद पंचायत पाटन) एवं श्रीमती कौशल्या साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत भरर) शामिल रहेंगी। महिला सम्मेलन का संचालन श्रीमती आरती साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्र तेली गुंडरा के द्वारा किया जायेगा।
26 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे मां कर्मा की महाआरती एवं वैवाहिक संस्कार प्रारंभ होंगे। दोपहर 12:00 बजे प्रथम सत्र में मां कर्मा महोत्सव, दानवीर भामाशाह जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस सत्र के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक, पाटन) होंगे, जबकि प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग) करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में राजेश साहू, सुनील साहू, शशिकांत साहू एवं कृष्णा साहू शामिल रहेंगे।
तहसील अध्यक्ष ने आगे कहा कि दोपहर 02:00 बजे बारात स्वागत किया जायेगा, लगभग 15 जोड़ा के सामुहिक विवाह की वैवाहिक संस्कार एवं पाणिग्रहण (महंत पंचम दास साहेब शास्त्री जी, परसोदा (डंगानिया) द्वारा) संपन्न होगा।
शाम 04:00 बजे द्वितीय सत्र में अतिथि स्वागत, आशीर्वाद समारोह एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। प्रमुख अतिथि अरुण साव (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) रहेंगे एवं अध्यक्षता डॉ. नीरेंद्र साहू (अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर) करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में गजेन्द्र यादव (शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) विशेष अतिथि होंगे जोगेश्वर साहू जी(पूर्व कैबिनेट मंत्री म.प्र. शासन) दयाराम साहू (पूर्व विधायक गुंडरदेही) दीपक साहू (पूर्व अध्यक्ष छ.ग. हस्तशिल्प बोर्ड) जितेन्द्र साहू(अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ.ग. शासन श्रीमती कल्पना नारद साहू (सभापति जि.पं. दुर्ग) रामकुमार चन्द्राकर (सदस्य जनपद पंचायत पाटन) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ शिविर का भी आयोजन 26 अप्रैल को किया गया जिसमे विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी रहेगी जिसका लाभ सामाजिक लोगो के साथ आम नागरिकों को मिलेगा जिसकी भी तैयारी की गई है।साथ ही मनोरंजन के लिए सासंस्कृतिक कार्यक्रम लोक गायक की अनुपम प्रस्तुति होगी।
तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समस्त साहू समाज एवं क्षेत्रवासियों से इस भव्य आयोजन में सपरिवार सहभागिता की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू,महासचिव महेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू सहित परिक्षेत्र के अध्यक्षगण सहित परिक्षेत्र के अध्यक्ष गण श्रीमती गायत्री साहू,पारखत साहू, टेसराम साहू, रामनरायण साहू, किशन हिरवानी इकाई अध्यक्ष भरर परमानंद साहू एवं समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है।






