अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पंचायती राज दिवस पर जनप्रतिनिधियों को बधाई, मूलभूत सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है विकास : रवि सिंगौर

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच अमलेश्वर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर ने आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर समस्त त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के मूल भाव को सशक्त किया जा रहा है। साथ ही मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

रवि सिंगौर ने आगे कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने 24 अप्रैल, पंचायती राज दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!