अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

इंटर छात्रों ने बैक पेपर से छूट को लेकर उठाई आवाज, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

अम्लेश्वर पाटन 25 फरवरी 2026। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा पाटन (छत्तीसगढ़) में अध्ययनरत इंटर (सी.ई.जे.) पाठ्यक्रम के छात्रों ने बैक पेपर से छूट दिए जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में छात्रों ने कुलपति महोदय को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का कहना है कि इंटर पाठ्यक्रम में प्रति विषय 200 अंक निर्धारित हैं, जिनकी तैयारी सभी छात्रों द्वारा पूर्ण कर ली गई है। छात्रों ने सभी कक्षाओं एवं प्रायोगिक कार्यों में नियमित उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें अधिकांश छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक रही है।

छात्रों ने बताया कि वर्तमान में बैक पेपर की सीमा 25 निर्धारित है, जबकि विषयों की संख्या अधिक होने के कारण छात्रों को मानसिक एवं शैक्षणिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों ने मांग की है कि या तो इंटर बैक पेपर से पूर्ण छूट दी जाए अथवा बैक पेपर की सीमा को 200 अंकों के अनुरूप युक्तिसंगत किया जाए।

इस ज्ञापन पर इंटर (सी.ई.जे.) के कुल 77 छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है, तो इससे छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को मजबूती मिलेगी।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है और आशा जताई है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए न्यायोचित समाधान निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!