अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अर्नब चक्रवात से धान की फसल को भारी नुकसान, आर्थिक संकट की आशंका से किसान चिंतित

अमलेश्वर। उत्तर पाटन क्षेत्र के कई ग्रामों में अर्नब चक्रवात के कारण आए आंधी-तूफान और बारिश से धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल क्षतिग्रस्त होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका है।

इसी क्रम में ग्राम कापसी में जनपद सदस्य श्रीमती रेखा अंबेडकर प्रसाद जोशी की धान की खड़ी फसल भी बारिश और खराब मौसम की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे उन्हें भी आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।

जनपद सदस्य श्रीमती अंबेडकर प्रसाद जोशी ने फसल को हुए नुकसान पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि किसानों के लिए धान की फसल ही आजीविका का प्रमुख आधार है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने पर किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की आवश्यकता जताई है, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!