अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा ओबीसी मोर्चा दुर्ग की नवीन कार्यकारिणी ने जिला नेतृत्व से की सौजन्य भेंट

अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला दुर्ग की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत जिला कार्यालय, दुर्ग में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा प्रदत्त दायित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुँचाने का संकल्प है।

बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

मौके पर महामंत्री सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, भाजपा नेता लोकमनी चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलास यादव, सीवा साहू, विजय बंछोर सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!