अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गौ-धाम योजना का शुभारंभ कोनी बिलासपुर से – जिले में उमरपोटी गौ-धाम में वर्चुअल शुभारंभ का आयोजन

दुर्ग, 13 मार्च 2026/ प्रदेश में गौ-धाम योजना का शुभारंभ शनिवार, 14 मार्च 2026 को बिलासपुर जिले के कोनी से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च 2026 को गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी, जिला बिलासपुर में गौ-धाम योजना का शुभारंभ करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य गौ-धाम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 1.30 बजे वर्चुअल जुड़कर राज्य के समस्त जिले में गौ-धाम योजना का शुभारंभ करेंगे। दुर्ग जिले में पंजीकृत 04 गौ-धाम क्रमशः उमरपोटी, बासीन, चंदखुरी (सभी दुर्ग विकासखण्ड) और नारधा (विकासखण्ड धमधा) है। दुर्ग जिले में वर्चुअल मोड में शुभारंभ कार्यक्रम ग्राम उपरपोटी गौ-धाम में किया जाएगा। इस दौरान कोनी (बिलासपुर) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी और पशुचिकित्सा सेवाएं दुर्ग के उप संचालक श्री डॉ. वसीम शम्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य दायित्व सौपे गये हैं। इसके अलावा जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स और सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को भी कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्य सौंपे गये हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!