अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

6 माह बाद अमलेश्वर नगर पालिका की सामान्य सभा 25 मार्च को, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

अम्लेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में लगभग 6 माह के लंबे अंतराल के बाद सामान्य सभा की बैठक 25 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। इस बैठक में नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद देखने को मिलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछली सामान्य सभा की बैठक सितंबर माह में आयोजित की गई थी। इसके बाद से अब तक कोई बैठक नहीं होने के कारण जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही थी। कुछ सप्ताह पूर्व जनप्रतिनिधियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सौजन्य मुलाकात कर शीघ्र बैठक आयोजित करने का आग्रह किया था। इस दौरान नगर से जुड़े कई अहम विषयों पर भी चर्चा की गई थी।

नगर में लंबे समय से जनहित से जुड़े कई कार्य लंबित पड़े हैं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर आम नागरिकों में भी असंतोष बढ़ रहा है। इसी पृष्ठभूमि में होने जा रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नगर में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बैठक हंगामेदार हो सकती है, क्योंकि जनप्रतिनिधि लंबित कार्यों और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर सवाल उठा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि इस बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर क्या ठोस निर्णय लिए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!