अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा (अ) के निवासियों को मिलेगा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने होगी स्थापना

पाहंदा ग्राम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, विभाग के अधिकारियों ने स्थल का भी किया निरीक्षण

अम्लेश्वर, 21अप्रैल । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत पाहंदा (अ ) में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

कंपनी के अनुसार, वितरण केंद्र अम्लेश्वर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाहंदा(अ) में बढ़ते विद्युत भार को ध्यान में रखते हुए नए उपकेंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इस हेतु ग्राम पंचायत से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

प्रस्तावित उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारू, स्थिर और गुणवत्तापूर्ण होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय निवासियों एवं कृषि कार्यों को लाभ मिलेगा।

इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम पंचायत को प्रस्ताव की प्रति प्रेषित की गई है। विभाग के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया है।उक्त जानकारी मीडिया को भाजपा नेता सुरेंद्र साहू ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!