ग्राम पतोरा के वीर जवान पूर्वेश देवांगन का जोशीला स्वागत, हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह
पाटन।पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतोरा, सुभाष चौक भाटापारा निवासी पूर्वेश देवांगन, पिता टीकाराम देवांगन (पूर्व उपसरपंच ग्राम पतोरा) का चयन सीआरपीएफ में हुआ था। मध्यप्रदेश राज्य में लगभग एक वर्ष के सफल प्रशिक्षण के उपरांत उनकी देशसेवा हेतु पदस्थापना त्रिपुरा राज्य में की गई है।

नवीन पदस्थापना के पश्चात आज दिनांक 11/04/2026 को वे प्रथम बार अपने गृह ग्राम पतोरा की पुण्य धरा पर आगमन हुआ हैं।
उनके इस गौरवपूर्ण आगमन के अवसर पर उत्सव समिति ग्राम पंचायत पतोरा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया।
ग्राम के समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवा साथियों एवं बच्चों ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर हमारे वीर जवान के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में गरिमामय उपस्थिति रही।उक्त जानकारी मीडिया को चित्रसेन कलिहारी ने शेयर किया है।








