अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रूही ग्राम में तिरछे विद्युत पोल ,जमीन के समीप लटक रहे तारों से हादसे का खतरा, मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अम्लेश्वर, पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत रूही में विद्युत व्यवस्था की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय बन गई है। ग्राम की सरपंच श्रीमती मोनिका पटेल ने विद्युत कार्यालय जामगांव एम में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सतनामी मोहल्ला एवं पटेल बारी की ओर जाने वाले मार्ग पर तिरछे हो चुके बिजली के पोल और जमीन के समीप लटक रहे तारों की समस्या से अवगत कराया है।

बताया गया है कि उक्त स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। सरपंच द्वारा समय रहते मरम्मत एवं मेंटेनेंस कार्य हेतु आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है, वहीं प्रशासन भी इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए है।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर मेंटेनेंस कार्य के प्रति पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!