अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पंचायती राज दिवस के अवसर पर संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

दुर्ग, 24 अप्रैल 2026/ पंचायती राज दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा आज 24 अप्रैल को पाटन विकासखण्ड के दो ग्राम पंचायतों खम्हारिया एवं पाहंदा (अ) में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक श्री मनीष कुमार वर्मा ने खाद की कमी होने पर घबराने के बजाय आगामी खरीफ सीजन में धान की खेती के लिए विकल्प सुझाए। उन्होंने बताया कि किसान पारम्परिक खाद के जगह नैनों यूरिया, नैनो डी.ए.पी, नील हरित काई, पी.एस.बी., के.एस.बी. जेड.एस.बी., एजोस्पाईरिलम का उपयोग कर सकते है। इससे न केवल खेती की लागत कम होगी बल्कि लाभ भी बढ़ेगा।

मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके ने बताया कि असंतुलित मात्रा में खाद डालने से केवल फसल का उत्पादन ही प्रभावित नहीं होता बल्कि हमारी मिट्टी की उपजाऊ क्षमता भी लगातार घट रही है। उन्होंने मिट्टी की जॉच करवाने और जैविक रासायनिक खाद दोनों को संतुलित रूप में उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही साथ मिट्टी को सेहतमंद बनाने के लिए केचुऑ खाद, हरी खाद, एजोला बनाने की विधि के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खम्हारिया की सरपंच श्रीमती सोनिया यदु एवं पाहंदा (अ) की सरपंच श्रीमती ईसरावती ठाकुर, सचिव एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!