अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पुर्व मुख्य मंत्री के मंशा अनुरूप,पाटन में विश्व श्रमिक दिवस पर “बोरे-बासी दिवस” का उत्साहपूर्ण आयोजन

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा 1 मई विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक भाइयों के सम्मान में “बोरे-बासी दिवस” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया और श्रम के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रमिकों के अमूल्य योगदान को देश और समाज की नींव बताते हुए उनके सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह कार्यक्रम चंडी मंदिर, कांग्रेस भवन के पास, पाटन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!