अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सुशासन तिहार समाधान शिविर के बीच पहांदा (अ) में मूलभूत समस्याएं बरकरार, ग्रामीणों में आक्रोश

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 108 ग्राम पंचायतों की समस्याओं के निराकरण हेतु “सुशासन तिहार समाधान शिविर” का आयोजन निर्धारित तिथियों के अनुसार किया जा रहा है। अब तक ग्राम घुघुवा एवं ढौर में शिविर संपन्न हो चुके हैं। आगामी दिनों में ग्राम मर्रा, आदर्श ग्राम कौही तथा जामगांव (आर) सहित तीन ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

एक ओर शासन द्वारा ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई ग्राम पंचायतों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत पहांदा (अ) का मामला सामने आया है, जहां लगातार ग्रामीणों द्वारा नाली सफाई की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। हल्की बारिश में ही नालियां जाम हो जाती हैं और गंदा पानी मेन रोड पर फैल जाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आसपास के घरों में भी नाली का पानी घुसने लगा है।

ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले हुई हल्की बारिश के दौरान भी नालियां जाम हो गई थीं, जिसकी सफाई आसपास के लोगों को स्वयं करनी पड़ी। वहीं नालियों से निकले कचरे को भी ग्राम पंचायत द्वारा नहीं हटाया गया है। आज भी पहांदा के मुख्य मार्ग पर नाली का कचरा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच एवं सचिव की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं तथा जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!