रानीतराई में सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रानीतराई। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं युवा बेटियों को हुनरमंद एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पाटन क्षेत्र के रानीतराई में सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, दुर्ग जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।



इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत आवश्यक है। सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं रोजगार प्राप्त कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। संगठन द्वारा लगातार समाजहित में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
रानीतराई में प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण केन्द्र में सिलाई एवं पार्लर का प्रशिक्षण जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रत्ना देशलहरे द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने की बात कही।उक्त जानकारी मीडिया को ज़िम्मेदार नागरिक महेश कुमार साहू ने शेयर किया है।



