ग्राम पंचायत सांकरा में 8.7 लाख रुपये के मनरेगा कार्य का भूमिपूजन, तालाब होगा गहरीकरण

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में आज मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत 8.7 लाख रुपये की लागत से तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन ग्राम के युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि तालाब के गहरीकरण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को सिंचाई एवं जल उपलब्धता के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही मनरेगा के माध्यम से स्थानीय मजदूरों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।


भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उप सरपंच रामशरण बंधे, पंचगण एवं मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे। सभी ने कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया कि तालाब गहरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद वर्षा जल का बेहतर संचयन हो सकेगा, जिससे क्षेत्र के जलस्तर में सुधार और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की संभावना है।






