अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम राखी में प्रणव शर्मा ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन, जन संवाद के दौरान राशन दुकान की सर्वाधिक शिकायत

पाटन। पाटन विधानसभा के ग्राम राखी में वार्ड नंबर 2 में गली सीमेंटीकरण हेतु स्वीकृत राशि दस लाख से रोड निर्माण किया जाना है, समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सभापति प्रणव शर्मा जी द्वारा पूजन अर्चन करते हुए नारियल तोड़कर भूमिपूजन किया गया, तत्पश्चात सभापति महोदय गांव में ही चल रहे रोजगार गारंटी कार्य स्थल का निरीक्षण करने एवं कार्य में लगे समस्त ग्रामीणों से मिलने व हाल चाल जानने के लिए गए पहुंच।

ग्रामीणों से राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं एवं मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में सबसे अधिक गांव में स्थित राशन दुकान के संचालक बृजराज वर्मा की शिकायत की बताया कि समय पर राशन नहीं मिलता और कई कई लोगों को महीना में राशन ही नहीं मिलता, खाद्य विभाग में शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं मिला है यह आदमी सात जगह पर राशन दुकान चलाता है यह जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त हुआ है, ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से लिखित में शिकायत करने की बात कही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम के सरपंच जीतेश्वरी देवांगन, उपसरपंच रोशन दांडेकर, उत्तम बंजारे, हिरेंद्र देवांगन, ग्राम के समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!