अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुरली राम वर्मा बने विधि एवं विधायी कार्य विभाग में अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय द्वारा शासकीय अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग में लंबे समय से अनुभाग अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिकारी पाटन विधानसभा के ग्राम देवादा निवासी मुरली राम वर्मा

को पदोन्नत कर अवर सचिव (Under Secretary) के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश क्रमांक 1112/21-अ/स्था./2026 के अनुसार, यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अतिरिक्त सचिव दीपक कुमार देशलहरे द्वारा जारी की गई है। इस पदोन्नति पर गाँव समाज व परिवार के लोगों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!