अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन के इतिहास में अब जल सत्याग्रह, खाद-बीज और आवास को लेकर होगी जन आंदोलन/युगल किशोर आडिल

खाद-बीज की व्यवस्था एवं प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को पात्र करने की मांग को लेकर 18 जून को जल सत्याग्रह

पाटन, दुर्ग। पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा में किसानों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 जून को जल सत्याग्रह किए जाने की सूचना जिला प्रशासन को दी गई है।

जनकल्याण समिति पाटन के अध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने कलेक्टर दुर्ग को प्रेषित पत्र में बताया है कि पाटन ब्लॉक की सभी सहकारी समितियों में किसानों के लिए खाद एवं बीज की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कथित रूप से अपात्र किए गए हितग्राहियों को पुनः पात्र घोषित करने की मांग भी की गई है।

पत्र के अनुसार, उक्त मांगों को लेकर 18 जून (गुरुवार) प्रातः 9:00 बजे से लक्ष्मी सागर तालाब, कुर्मीगुंडरा में किसान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही जल सत्याग्रह करेंगे।

इस संबंध में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचना प्रेषित की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!