ग्राम बटरेल मे सभापति जि पं दुर्ग कल्पना नारद साहू ने किया 10 लाख रूपए का प्रार्थना शेड का भूमिपूजन ,ग्रामीणों ने जताया आभार
जामगांव आर – दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत बटरेल शासकीय माध्यमिक शाला में प्रार्थना शेड निर्माण का भूमिपजन कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही,अजय कुमार साहू जनपद सदस्य पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर की गरीमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर – एमन आठे सरपंच, बसंत साहू उपसरपंच, रुपसिंह साहू, दूरपती साहू, रहेश कुमार, कमलेश साहू, हरदेव ठाकुर, इन्द्राणी नेताम, खिलानंद साहू, धनेश्वरी यादव, हिरकनी, विमल कुमार, ठगिया बाई, चित्ररेखा, द्रौपती साहू, खेमेश्वरी, सेवती यादव, कार्तिका बंदे,चन्द्रकला महिलांगे,दामयंतीन साहू, ललित धनकर,भेषकुमार आठे सरपंच प्रतिनिधि,रेवाराम साहू, रमेशू साहू, सुरुज निर्मलकर,संजू साहू, महेद्र साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे!


एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना नारद साहू ने कहा कि आज का यह दिन हमारे गांव के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी का अवसर है। हम सब यहां प्रार्थना शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं आप सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ। प्रार्थना केवल एक क्रिया नहीं, बल्कि हमारे जीवन की शक्ति है। यह हमें अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सिखाती है।
श्रीमती साहू ने आगे कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना से बच्चों में संस्कार, एकता और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। लेकिन लंबे समय से हमारे बच्चों और ग्रामीणों को धूप, बारिश और ठंड में खुले में खड़े होकर प्रार्थना करनी पड़ती थी। यह स्थिति उनके स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए उचित नहीं थी। आज इस प्रार्थना शेड के निर्माण से एक सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक स्थान उपलब्ध होगा, जहां हमारे बच्चे, शिक्षक और ग्रामीणजन आराम से एकत्रित होकर प्रार्थना, सभा और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ कर सकेंगे। यह शेड केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, ग्राम पंचायत ने इस कार्य के लिए उन सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है। साथ ही, ग्रामवासियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और समर्थन से यह सपना साकार हुआ।






