स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानी तराई में मनाया गया दो दिवसीय विश्व योग दिवस का आयोजन

दुर्ग। स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीताराई में प्राचार्य चंदन गोस्वामी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वाराअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। दो दिवसीय योग शिविर का इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस दिनांक 20/06/2026 महाविद्यालय में समस्त छात्र-छात्राओं अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा योग किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग” था।योग दिवस के आयोजन में श्री वेणु साहू योग शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराकर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान किया साथ ही वह माई भारत इवेंट से भी जुड़े हैं तो उन्होंने इसके बारे में विद्यार्थियों से चर्चा भी की l महाविद्यालय की रासेयो अधिकारी डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी ने भी विभिन्न प्रकार के योग से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा उन योगो से होने वाले फायदे के बारे में चर्चा की।
योग शिविर आयोजन के द्वितीय दिवस 21/06/2026 पर ऑनलाइन माध्यम से योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती आराधना देवांगन श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन सुश्री रेणुका वर्मा तथा कर्मचारियों में श्रीमती माहेश्वरी निषाद सीमा वर्मा तथा समस्त स्वयंसेवक,तथा बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थित दी।






