अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर पंचायत पाटन के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री प्रकाश बिजौरा का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

पाटन। नगर पंचायत पाटन के नवनियुक्त एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा के नियुक्ति उपरांत भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बाबा वर्मा एवं सेवा सहकारी समिति पाटन के प्राधिकृत अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश बिजौरा का पुष्पहार पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत पाटन के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति पाटन के प्राधिकृत सदस्य भगवान सिंह चंद्राकर, संतोष वर्मा, संतोष घिरवानी, श्री पारखत साहू, नीलू वर्मा, तेजेन्द्र पिपरिया, संजय चंद्राकर, तुकेश निर्मल, प्रेम साहू, ग्राम पंचायत पन्दर के सरपंच उमेश गजेंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!