अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराई

भूसी को सुरक्षित रखने की खबर का असर, बठेना-सिकोला धान खरीदी केन्द्र में त्रिपाल से ढंककर किया गया सुरक्षित

पाटन। पाटन ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र बठेना-सिकोला में खुले में रखे भूसी को विभाग द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है। लगातार बारिश के कारण खुले में रखा भूसी खराब होने की आशंका जताई जा रही थी, जिससे शासन को नुकसान होने की संभावना थी।

इस समस्या को cgkegoth.com के रिपोर्टर करन साहू ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन उत्तम ध्रुव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन को भूसी को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम के निर्देश के बाद आज समिति द्वारा खुले में रखे भूसी को त्रिपाल से ढंककर सुरक्षित किया गया। इससे बारिश से भूसी को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।

स्थानीय किसानों एवं नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते भूसी को सुरक्षित कर लिया गया, जिससे शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। यह मामला जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन द्वारा उस पर शीघ्र कार्रवाई करने का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!