स्काउट गाइड के बच्चों ने रैली निकालकर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश, गुरु पूर्णिमा एवं महापुरुषों की मनाई गई जयंती

पाटन। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के वार्षिक कार्यक्रमानुसार विकासखंड पाटन में तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का चार दिवसीय आयोजन सेजस कन्या शाला पाटन में किया जा रहा है । सहायक शिविर संचालक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दिनांक 29 जुलाई को शिविर का शुरुआत ध्वज शिष्टाचार ईश प्रार्थना झंडा गीत राजकीय गीत के साथ हुआ ।
पश्चात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आदरणीय गुरुजनों को नमन किया गया एवं गुरु की महत्ता बताया गया , उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा प्रणेता पुरुष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय डॉ.खूबचंद बघेल जी की जयंती मनाया गया एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उपरांत स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा रैली निकालकर “एक पेड़ मां के नाम” शाला परिसर में रोपित किया गया एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया । साथ ही पौधे को संरक्षित रखने संकल्प लिया गया।



तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर में प्रमुख रूप से शिविर संचालक श्री बालक दास राउत सहायक संचालक ललित कुमार बिजौरा , मोहन लाल साहू, चंचल द्विवेदी, श्रीमती कल्पना शुक्ला, श्रीमती ममता राजपूत, श्रीमती अन्नपूर्णा रामटेके सहित सर्विस रोवर सुनील कुमार डहरिया , जतिन वर्मा , सर्विस रेंजर खुशी साहू , नाव्या साहू अपनी सहभागिता दे रहे हैं । स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली में स्काउट गाइड , शिविर संचालक मंडल के सदस्य , प्रभारी शिक्षक /शिक्षिका के अलावा संस्था के प्राचार्य श्री पी. एल.सिंहा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री टिकेंद्र नाथ वर्मा , श्री मनीराम देवांगन उपस्थित रहे।



