अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय स्कूलों में चल रहे RES निर्माण कार्यों का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय स्कूलों में चल रहे आरईएस (RES) निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए एसडीओ अभिजीत मित्रा ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किए जाएं।

एसडीओ अभिजीत मित्रा ने पतोरा एवं जामगांव स्थित शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री, कार्य की स्थिति तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी मौके पर उपस्थित रहे। एसडीओ ने निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!