नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिलेगी धूप और बारिश से राहत : कल्पना नारद साहू ने किया प्रार्थना सभा शेड निर्माण का भूमिपूजन

बेल्हारी। विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सुरपा में जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने प्रार्थना सभा शेड निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती कल्पना नारद साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रार्थना शेड का निर्माण हो जाने से विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा उन्हें बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए खुशी की बात है कि शेड बनने के बाद वे नियमित रूप से वंदे मातरम्, राष्ट्रीय गीत और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत का गान बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे।



उन्होंने बताया कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा लालेश्वर साहू, जनपद सभापति रवि सिन्हा, प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, मंडल महामंत्री पुणेंद्र सिन्हा, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, सरपंच निपानी राजेश ठाकुर, सरपंच सुरपा चंद्रहास साहू, प्रमोद जैन, सचिव कोमल अंगारे, कौशल गंजीर, प्रमोद ठाकुर, नारद साहू, भरत निर्मलकर, बूथ अध्यक्ष तोरण साहू, सुनीता मिथलेश, लता साहू, पेमिन साहू, विजय सिन्हा, वमन साहू, हेमसिंग साहू, प्रेमलाल सिन्हा, डेविड सिन्हा, हेमंत सिन्हा, जगत यादव, विकास पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



