अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस

पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शाला प्रबंधन समिति का बैठक अगस्त माह का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा मासिक वालपेपर के उन्मोचन के साथ हुआ। जिसमें बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस, हरेली तिहार, विश्व आदिवासी दिवस, शिव जलाभिषेक, ईद व रक्षाबंधन तीज त्यौहार को शामिल किए हैं।

बैठक में प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने शत् प्रतिशत नामांकन, 92% से अधिक मासिक उपस्थिति तथा बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता में उत्तरोत्तर विकास को साझा किए। साथ ही पालकों से आगे भी बेहतर सहयोग की अपेक्षा रखें।

इस दौरान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन पर सर्वसम्मति से शासकीय प्राथमिक शाला कौही प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपसरपंच हेमु सोनकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, शिक्षाविद दूजराम साहू, वरिष्ठ नागरिक सुरेश साहू, प्रभारी प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला मोहन देवांगन, शिक्षक तुलेश्वर ठाकुर, टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!