अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय मर्रा में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन

पाटन। संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय, मर्रा एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जामगांव (आर.) केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति को उसकी आंतरिक शांति एवं आत्मिक शक्ति से दूर करता है। सच्ची नशामुक्ति केवल नशे की आदत छोड़ना नहीं, बल्कि अपने भीतर की चेतना को जागृत करना है। आत्म-जागृति के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं एवं कर्मों पर नियंत्रण रखते हुए स्वस्थ एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकता है।

इस दौरान कार्यक्रम में केंद्र की संचालिका विद्या बहन जी एवं मीना बहन ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा आत्म-जागृति के माध्यम से जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मनुष्य केवल शरीर नहीं, बल्कि एक चेतन आत्मा है। जब व्यक्ति अपनी वास्तविक पहचान और आंतरिक शक्ति को समझता है, तो वह बुरी आदतों एवं नकारात्मक विचारों से स्वयं को दूर रख सकता है। उन्होंने आत्म-चिंतन, ध्यान, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!