पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली महोत्सव में हुए शामिल, जामगांव एम में किया पौधारोपण और उफरा में कला मंच का लोकार्पण

अमलेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामगांव एम एवं ग्राम उफरा में आयोजित हरेली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री बघेल ने ग्राम जामगांव एम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित छत्तीसगढ़ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हरेली पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है।



इसके पश्चात ग्राम उफरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने नव निर्मित कला मंच का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, दुलर चंद्राकर, विक्रम चंद्राकर, अमृत सिंह राजपूत, रूपचंद साहू, विपिन चंद्राकर, सोमेश चंद्राकर, दीपक वर्मा, अंशु रजक, जय साहू, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती तुलसी रोहित सिन्हा, आयोजक योगेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



