अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन की अग्रिम किस्त से महिलाओं के चेहरे पर आई खुशी : सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े

अमलेश्वर। भाई-बहनों के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती, स्वावलंबन और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ रही है।

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना महज आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरी कार्यों में कर रही हैं। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता का भाव और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर को बहनों के लिए और भी खास बनाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक भाई का फर्ज निभाया है। राखी पर्व की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, जो सामान्यतः सितंबर माह में जारी होती, उसे 25 अगस्त को ही जारी कर बहनों को रक्षाबंधन की विशेष सौगात दी गई है।

त्योहार से ठीक पहले अग्रिम राशि मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से बहनों के चेहरे पर मुस्कान आई है और रक्षाबंधन का उत्साह भी दोगुना हुआ है।

श्री बैसवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बहनों के मान और विष्णु भैया के सम्मान के साथ छत्तीसगढ़ की महिलाएं सशक्तिकरण से समृद्धि की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!