अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नालियों की सफाई शुरू, खबर के बाद हरकत में आया पालिका प्रशासन

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वुड आइलैंड कॉलोनी से अटल परिसर तक मुख्य मार्ग किनारे नालियों में जाम कचरा, घास-भूस और गंदगी को लेकर लगातार जनहित में खबर प्रकाशित की जा रही थी। cgkeegoth.com के रिपोर्टर करन साहू द्वारा स्वच्छता व्यवस्था की इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पालिका प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नालियों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

नालियों में लंबे समय से कचरा जमा होने और घास-भूस उग आने के कारण बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग के किनारे स्थित नालियों की सफाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वहीं, छाया नगर पालिका अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने सफाई कार्य की तस्वीर साझा करते हुए पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक वार्ड पार्षद का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं गया, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई की जा रही है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पालिका प्रशासन लगातार असफल रहा है।

गौरतलब है कि आय-व्यय में पारदर्शिता, अवैध कब्जे, अवैध प्लाटिंग और मूलभूत सुविधाओं सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 24 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस ने मांगें पूरी करने के लिए 10 सितंबर तक का समय देते हुए इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।

इसके बावजूद कई समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा था। अब ‘सीजी के गोठ’ पर खबर प्रकाशित होने के बाद नालियों की सफाई शुरू होने से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए मीडिया में खबर प्रकाशित होना जरूरी है?

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 10 सितंबर तक 10 सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पालिका प्रशासन केवल नालियों की सफाई तक सीमित रहता है या नगर की अन्य मूलभूत समस्याओं का भी स्थायी समाधान करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!