अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मटंग सरपंच अमित हिरवानी का अनोखा पहल, तीजा में माता बहनो के करू भात के लिए बाँटे गांव के सभी घर करेले

मनोज साहू ,पाटन / विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मटंग में एक अद्भुत और आश्चर्य कार्य देखने को मिला जहां गाँव के सरपंच अमित हिरवानी द्वारा हरतालिका तिज के पहले खाये जाने वाले करू भात के लिए पुरे गाँव के सभी घर में करेले सब्जी बांटे !
विदित हो मटंग सरपंच अमित हिरवानी आम जन के लिए कुछ कुछ ना नये और अनोखा कार्य करते रहते है। इस बार भी माता, बहनों के लिए और पुरे पंचायत में करेले बांटे,साथ ही आश्रित गाँव बोदल में भी करेले बाँटे।

गांव के सरपंच अमित हिरवानी बताते है की जहां अभी करेले बाजार में लगभग 80 से 100 रूपये के दर में मिल रहा है, जिसे देखते माता, बहनों और आम जन को कोई दिक्क़त ना हो करके पुरे गांव में करेले बांटा। हरितालिका तीज से पहले करू भात खाने की छत्तीसगढ़ी परंपरा केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि स्थानीय खान-पान और मौसम से जुड़ी परंपरा भी मानी जाती है। करेले की सब्जी और भात से तैयार करू भात व्रत से पहले भोजन के रूप में लिया जाता है।
इस अवसर पर पंच चंद्रीका बारले पंच, हितेश वर्मा,राहुल साहू,पुष्कर साहू,, तोरण देवांगन, मनोज ठाकुर, राजेश साहू, देवेंद्र यादव,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!