अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

पाटन। देमार निवासी स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा एवं स्वर्गीय दाऊ नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री बीरेंद्र (बंटी) बिजौरा एवं उनके भतीजे ललित कुमार बिजौरा पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, प्रांतीय सह प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, वरिष्ठ सलाहकार छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति एवं परिजनों द्वारा मुक्तिधाम में पीपल एवं बरगद का पेड़ रोपित किया गया एवं पुण्यात्मा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा के दशगात्र कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानपाठक परस राम साहू , डॉ.ए.के.जायसवाल , प्रेस क्लब अमलेश्वर के अध्यक्ष  करण साहू द्वारा स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके स्मृति में पौधा रोपित करने पीपल , बरगद , बादाम का पौधा भेंट किया गया , ” एक नेक आत्मा की याद में जो हमेशा दूसरों को छाया और संबल देती रही , आपकी स्मृति में लगाया गया यह पौधा आने वाली पीढ़ियों को जीवन देगा” छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति लगातार सुख दुःख के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है , छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने मां एवं बाबूजी की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाएं एवं अपने परिजनों को भी प्रेरित करें ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधेश्याम बिजौरा , श्रीमती विमला देवी बिजौरा, अनूप बिजौरा , निर्मल बिजौरा , शशि बिजौरा , नंदकिशोर बिजौरा , प्रभाकर वर्मा , प्रभात वर्मा , सुनील वर्मा ,अजय सिंगौर , विजय सिंगौर , लक्ष्मीनारायण बिजौरा , विनोद बिजौरा , प्रमोद बिजौरा, प्रकाश बिजौरा , प्रदीप बिजौरा , हरिओम (गोलू ) बिजौरा , श्रीमती ममता वर्मा , श्रीमती कुसुमलता वर्मा , श्रीमती मनीषा वर्मा , नरेंद्र वर्मा , बीरेंद्र बंछोर , नवीन बिजौरा , मनीष बिजौरा , अश्वनी वर्मा सहित समाज के विशिष्ट जन , सर्व समाज के व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!