वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष उल्लास के साथ संपन्न

भिलाई,कोहका। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीगणपति एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल अमित इंटरनेशनल भिलाई के संचालक श्री सुभाष साव रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री विजय साहू, पूर्व सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन, श्री शुभंकर विश्वास, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी हेल्पेज इंडिया रायपुर, श्री गिरवर बंटी साहू, सभापति नगर पालिक निगम भिलाई एवं श्री सुमन सागर सिन्हा, प्रतिनिधि वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गजानंद साहू, अध्यक्ष भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने की।
मुख्य अतिथि श्री सुभाष साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद सदैव मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह और मार्गदर्शन समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायी है।
विशेष अतिथि श्री विजय साहू ने कहा कि वे वरिष्ठ नागरिकों के सुख-दुख के पलों में सदैव उनके साथ खड़े रहते हैं और उनके सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन का व्यापक अनुभव और ऊर्जा है, जिसका राज्य सरकार एवं समाज को बेहतर उपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भिलाई महासंघ की उपाध्यक्ष श्रीमती मंदा वाष्णिकर, श्री बलवीर सिंह सहगल, श्री जेआर साहू, श्री बलविंदर सिंह, श्री महेंद्र कुमार सोनवानी, श्री बाबूलाल साहू, श्री जोहनलाल साहू, श्री युवराज साहू, श्रीमती अर्चना मूले, श्रीमती छाया विश्वकर्मा, डॉ. कांतीलाल विश्वकर्मा, श्री मुकेश कुमार सहित कोहका के अध्यक्ष श्री दुलारदास, श्री शिवप्रसाद साहू, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, श्री अनंत राम वर्मा, श्री मानी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने संगठन की उपलब्धियों एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।







